पांच राज्यों में चुनावों से पहले BJP को बड़ा तोहफा मिला है। करोड़ों लोगों के आइकन सनी देओल, जैकी श्रॉफ और अर्जुन रामपाल BJP में शामिल हो गए हैं।पार्टी के सूत्रों ने बताया कि तीनों का जल्द ही औपचारिक रूप से स्वागत किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तीनों को पार्टी की शपथ दिलाएंगे। सबसे ज्यादा सप्राइज तो सनी देओल के शामिल होने का है।
उनके पिता और बॉलीवुड के सबसे दमदार नेता धर्मेंद भी बीजेपी से सांसद रह चुके हैं। हालांकि अब उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया है। सनी की मां हेमा मालिनी मथुरा से BJP सांसद हैं।सनी देओल के पिता धर्मेंद्र साल 2004 में भाजपा सांसद रह चुके हैं। पाजी अपने पापा धर्मेंद्र को अपना आदर्श मानते हैं। पिछले दिनों मुंबई में बीजेपी उम्मीदवार सत्यपाल सिंह के रोड शो में सनी देओल को देखा गया था, जिसके जवाब में सनी ने कहा था कि वह सत्यपाल सिंह को सपोर्ट करने गये थे बीजेपी को नहीं। सत्यपाल सिंह को वह निजी तौर पर जानते हैं, वो एक ईमानदार और आदर्श व्यक्ति हैं।