राजधानी दिल्ली के धौला कुआं के पास पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला निकल रहा था। तभी अचानक कार के सामने 15 साल का बच्चा आ गया। जिसके बाद पुलिसवालों ने उसकी पिटाई कर दी। बच्चा दिल्ली के रहने वाले आर्मी में कर्नल का बेटा है। अभिभावकों का कहना है कि उनका बेटा दिल्ली छावनी क्षेत्र में बास्केटबॉल खेलने के लिए जा रहा था जिसके लिए वो धौला कुआं पर बस का इंतजार कर रहा था।
पुलिसवालों ने पहले उससे बत्तमीजी से बात की फिर उसके बाद उन्होने उसे मारना शुरू कर दिया।बच्चे की मां ने कहा कि उनके 15 साल के बेटे ने जर्सी भी पहनी हुई थी और उसके हाथ नें बास्केटबाल भी थी, बच्चे से कुछ पूछे बिना ही उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जानकारी के मुताबिक जब ये घटना घटी ठीक उसके कुछ ही मिनटों बाद वहां से मोदी का काफिला गुजरा।
Hindi News India