देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी विभागों में प्रमोशन का दौर जारी है। बीते दिन राज्य कर विभाग के अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। वहीं अब पुलिस मुख्यालय की ओर से लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हेड कांस्टेबलों को पदोन्नति दी गई है। जिसके बाद हेड कांस्टेबलों में खुशी है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा 12 हेड कांस्टेबलों को अपर गुल्मनायक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।
- मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह, आईआरबी-प्रथम
- मुख्य आरक्षी मिश्री लाल, 31 पीएसी
- मुख्य आरक्षी रामाज्ञा राय, 40 पीएसी
- मुख्य आरक्षी गिरीश चन्द्र, 31 पीएसी
- मुख्य आरक्षी सतीश कुमार, 40 पीएसी
- मुख्य आरक्षी उत्तम सिंह, 40 पीएसी
- मुख्य आरक्षी रमेश लाल, 31 पीएसी
- मुख्य आरक्षी राजकुमार सिंह, 46 पीएसी
- मुख्य आरक्षी मौ0 नसीम, 31 पीएसी
- मुख्य आरक्षी विपिन चन्द्र नैनवाल, आईआरबी-प्रथम
- मुख्य आरक्षी सुरेश सिंह, आईआरबी-प्रथम
- मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र, आईआरबी-द्वितीय
डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया है कि आज 12 हेड कांस्टेबलों को अपर गुल्मनायक के पद पर पदोन्नति किया गया है। उन्होंने आगे कहा है कि प्रमोशन के बाद दायित्व समाज के प्रति और ड्यूटी के प्रति और भी बढ़ जाती है। लिहाजा अपनी अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाते हुए सभी समाज के लिए बेहतर काम करेंगे, ऐसी उन्हें उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस महीने पुलिस में और भी कुछ प्रमोशन होने बाकी हैं।
Hindi News India