डंपर ने ले ली 15 लोगों की जान
team HNI
January 19, 2021
चर्चा में, राष्ट्रीय
147 Views
सूरत। गुजरात के सूरत जिले के कोसांब में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को एक डंपर ने रौंद दिया, जिसमें 15 मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे में घायल अन्य मजूदरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना मंगलवार को तड़के सुबह सूरत से करीब 60 किलोमीटर दूर कोसांबा गांव के नजदीक हुई। बताया जाता है कि 12 मजूदरों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ घायलों में से तीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत की घटना पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि सूरत में दुर्घटना की वजह से लोगों की जान जाना दुखद है. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।
2021-01-19