Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / अपराध / धर्मनगरी में फिर अधर्म

धर्मनगरी में फिर अधर्म

  • वहशी दरिंदे ने 15 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में 11 साल की बालिका से दुष्कर्म और हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब एक और दुष्कर्म की घटना सामने आ गई है। शहर के लालजी वाला क्षेत्र में एक 15 साल की मासूम पड़ोस में रहने वाले वहशी दरिंदे का शिकार हुई है। मामले का पता तब चला, जब वह तीन माह की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को दो दिन पूर्व आरोपी परिवार के लोगों ने उसके पिता व अन्य को जानकारी दिये बिना ही अल्ट्रासाउंड कराया और उसे अस्पताल में भर्ती किया।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने 15 साल की एक छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुराचार किया था। इधर उसके पेट में दर्द हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच करने पर पता लगा कि छात्रा तीन माह की गर्भवती है। इस मामले में पीड़िता के पिता का कहना है कि उसे उसकी बच्ची के गर्भवती होने का पता आज उसकी सहेली से लगा। उसने दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply