चर्चा में

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के घर में छिपे 30-40 आतंकी, पुलिस ने इलाके को घेरा..

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने इमरान खान के जमान पार्क स्थित घर में 30 से 40 आतंकियों की छिपे होने का दावा किया है। सरकार का आरोप है कि 9 मई को देशभर में हिंसा करने वाले आंतकियों इमरान खान के घर में छिपे हैं। पंजाब की अंतरिम सरकार ने आतंकियों को पुलिस के हवाले करने के लिए इमरान खान को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।

पंजाब सरकार के सूचना मंत्री आमिर मीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लाहौर स्थित इमरान खान के घर में 30-40 आतंकवादियों ने शरण ले रखी है। सरकार के पास इन आतंकियों के छिपे होने के पुख्ता सबूत हैं। PTI अध्यक्ष को इन आतंकियों को पुलिस के हवाले कर देना चाहिए, वरना पुलिस अपना काम सख्ती से करेगी। उन्होंने कहा कि इन आतंकियों के बारे में उनके पास विश्वसनीय खुपिया रिपोर्ट है।

वहीं, पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ 9 मई के बाद दर्ज किसी भी मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक के अपने आदेश को बुधवार को 31 मई तक बढ़ा दिया है। इस्लामबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ने यह व्यवस्था तब दी जब सरकार के वकील ने तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ दर्ज मामलों के बारे में सूचना देने के लिए और समय मांगा था।  

इमरान खान अदालत में मौजूद थे। अदालत उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों का ब्योरा मांगने की पीटीआई की अर्जी पर सुनवाई कर रही थी। इमरान की पार्टी का दावा है कि पीटीआई प्रमुख के खिलाफ देशभर में 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply