Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / जवां आशिक के साथ फरार हुई नौ बच्चों की मां!

जवां आशिक के साथ फरार हुई नौ बच्चों की मां!

  • कलियर क्षेत्र में सामने आई एक अजीब प्रेम कहानी, अपने 22 साल के प्रेमी के साथ मिली शादीशुदा 55 वर्षीया महिला

पिरान कलियर। कलियर क्षेत्र में एक अजीब प्रेम कहानी सामने आई है। जिसकी क्षेत्र में चर्चा हो रही है। कहानी के अनुसार नौ बच्चों की 55 वर्षीया मां अपने 22 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। हालांकि उनकी तलाश में जुटे महिला के परिजनों ने दोनों को बरामद कर लिया। इसके बाद युवक को हिदायत देते हुए उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। 
कलियर थाना क्षेत्र एक गांव में प्रेम प्रसंग का एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब दस दिन पहले भट्टे पर काम करने वाली 55 वर्षीया एक महिला अपने 22 साल के प्रेमी संग फरार हो गई थी। तबसे महिला के परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। मंगलवार को किसी ने परिजनों को सूचना दी की फरार महिला और उसके प्रेमी को कलियर के पास देखा गया है।
सूचना पर परिजनों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। महिला को घर चलने को कहां, लेकिन महिला ने घर जाने से इनकार कर दिया। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पति और परिजनों के काफी देर तक समझाने के बाद महिला घर जाने को राजी हो गई और अपने परिजनों के साथ घर चली गई। प्रेमी को भी उसके परिजनों को बुलाकर उनको हवाले कर दिया। वहीं दोबारा महिला के पास नहीं आने को कहा है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply