Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / अपराध / छोटे भाई पर धारदार हथियार से किया वार

छोटे भाई पर धारदार हथियार से किया वार

देहरादून। बागाखाला रायपुर में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार करने के बाद भाई को मृत समझकर आरोपी फरार हो गया। घायल को महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रायपुर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रायपुर थाना पुलिस के अनुसार, सीमा शर्मा निवासी बागाखाला ने बताया कि बीती रविवार को वह पति दीपक शर्मा और बच्चों के साथ घर पर थीं। रात करीब साढ़े 10 बजे जेठ पंकज शर्मा गेट के बाहर पहुंचा और दीपक को बातचीत के लिए बाहर बुलाया। महिला का आरोप है कि दीपक को पंकज घर से 100 मीटर की दूरी पर ले गया और फिर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दीपक के सिर, छाती और कंधे पर कई चोटें आई हैं। काफी देर तक दीपक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उससे खोजा। घर से कुछ दूरी पर वह लहूलुहान हालत में मिला।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply