Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / आस्‍था / मकर संक्रांति पर हरकी पैड़ी पर आस्था का सैलाब, ठंड पर भारी श्रद्धा…

मकर संक्रांति पर हरकी पैड़ी पर आस्था का सैलाब, ठंड पर भारी श्रद्धा…

हरिद्वार।  मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने पहुंच रहे हैं, कड़कड़ाती ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है, श्रद्धा ठंड पर भारी दिखाई पड़ रही है। स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, हरकी पैड़ी और आसपास के मेला क्षेत्र को 8 जोन और 22 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. सभी सेक्टर और जोनों में सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल ऑफिसर की तैनाती की गई है।

पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पीएसी, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते की तैनाती भी की गई है. साथ सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी की जा रही रही है, घाटों पर गोताखोरों और जल पुलिस की टीमें मुस्तैद हैं, जबकि आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी की गई।

डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने स्नान पर्व की ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग कर एक दिन पहले ही ड्यूटी पॉइंट्स की जानकारी दी थी, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिन में भीड़ का दबाव बढ़ेगा, कोहरे को देखते हुए हाइवे पर वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …