आज का पंचांग, देखें ग्रहों की चाल
team HNI
December 11, 2020
चर्चा में, राष्ट्रीय
114 Views
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 20 शक सम्वत 1942 मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी शुक्रवार विक्रम संवत् 2077 । सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 27, रबि उल्सानी 25, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 दिसंबर सन् 2020 ई॰ । सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु: । राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। एकादशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 05 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ, चित्रा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 47 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 48 मिनट से 12 दिसंबर रात 12 बजकर 42 मिनट तक। बालव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 05 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात तुला राशि पर संचार करेगा।
2020-12-11