Friday , June 13 2025
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही, 250 से अधिक लोगों की मौत

अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही, 250 से अधिक लोगों की मौत

काबुल: भूकंप ने अफगानिस्तान ने भयंकर तबाही मचाई है। यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण देश में कम से कम 255 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इसके अलावा करीब 150 लोगों के घायल होने की सूचना है। पाकिस्‍तान में भी अफगानिस्‍तान से सटे कई इलाकों में बर्बादी हुई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 40 किलोमीटर दूर था। तालिबान सरकार के उप प्रवक्‍ता बिलाल करीमी ने कहा, ‘पाकटीका प्रांत में 4 जिलों में भीषण भूकंप आया है। इसमें सैकडों की तादाद में लोग मारे गए हैं और दर्जनों घर तबाह हो गए हैं। 
इससे पहले मंगलवार देर रात पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां रात दो बजकर 24 मिनट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। राहत की बात यह है कि पाकिस्तान में आए भूकंप में किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply