एस्परजिलस संक्रमण ने उत्तराखंड में दी दस्तक
team HNI
June 7, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
113 Views
- राजधानी के अस्पतालों में 20 मरीज हैं भर्ती
देहरादून। ब्लैक फंगस के बाद अब उत्तराखंड में एस्परजिलस का संक्रमण ने दस्तक दे दी है। है। एस्परजिलस फंगस के 20 मरीज दून के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। मरीजों को ठीक करने के लिए एम्फोटेरिसिन-बी के इंजेक्शन की कमी की वजह से फिलहाल दूसरी दवाओं का सहारा लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र और गुजरात में इस तरह के केस ज्यादा आए हैं। नमी अधिक होना भी इसका कारण माना जा रहा है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वरिष्ठ पल्मनोलॉजिस्ट एवं कोरोना के नोडल अफसर डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि जिन मरीजों के फेफड़ों में पहले से संक्रमण या खराबी होती है, उनमें एस्परजिलस फंगस के संक्रमण की आशंका अधिक होती है। पुरानी टीबी, फेफड़ों में कैविटी के अंदर बॉल बन जाने, एलर्जी होने से यह फंगस कई बार फेफड़े में अंदर तक पहुंच जाता है।
2021-06-07