Friday , July 4 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : अब इस शहर में आज रात 12 से लगेगा तीन दिन का लॉकडाउन!

उत्तराखंड : अब इस शहर में आज रात 12 से लगेगा तीन दिन का लॉकडाउन!

ऊधमसिंह नगर। जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते काशीपुर के बाद अब बाजपुर में भी संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।
बाजपुर में तीन दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगेगा जो आज सोमवार रात 12 बजे से अगले तीन दिन तक लागू रहेगा। इससे पहले जिल के ही काशीपुर में चार दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। हालांकि संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान जरूरी चीजों सामग्री की दुकानें खुली रहेंगी। बीते रविवार को भी ऊधमसिंह नगर जिले में 40 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं।
बाजपुर में मृत महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 11 जुलाई को देर शाम मृत महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
एसडीएम एपी वाजपेयी ने स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर जायजा लिया। मृतका के आवास के चिन्हित क्षेत्र को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में 25 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा जबकि आसपास के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। सभी लोगों को लॉकडाउन की अवधि तक घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु निवासी 60 वर्षीया महिला की तबीयत खराब होने पर परिजन छह जुलाई को उसे एक निजी अस्पताल ले गए थे। हालत बिगड़ने पर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां महिला का कोरोना टेस्ट कराने के लिए सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इस बीच महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। नौ जुलाई को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 10 जुलाई को महिला का अंतिम संस्कार स्थानीय शमशान घाट में कर दिया गया। 

About team HNI

Check Also

“विकसित कृषि संकल्प अभियान“ का लाभ उठाएं प्रदेश के किसान: सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने शुरू किया “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ 12 जून तक गांव गांव जाएंगे कृषि …

Leave a Reply