Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बम धमाके के बाद उत्तराखंड में अलर्ट

बम धमाके के बाद उत्तराखंड में अलर्ट

देहरादून। दिल्ली में इस्राइली दूतावास के पास शुक्रवार शाम को हुए बम धमाके के बाद उत्तराखंड में हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार रात से ही हरिद्वार, नैनीताल व यूएसनगर में पुलिस अड्डे, रेलवे स्टेशन व सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जगहों पर चेकिंग कर रही है। खुफिया विभाग व एलआईयू जानकारी जुटाने में लगी है। बार्डर एरिया पर चेकिंग जारी है। बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है।

होटल और सार्वजनिक स्थलों में चेकिंग की जा रही है। वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, धर्मशाला और सार्वजनिक स्थलों पर भी जांच की जा रही है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम कड़ी सुरक्षा वाले वीआईपी लुटियन जोन में इस्राइली दूतावास के पास एक बम विस्फोट हो गया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply