Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा : प्रिया बनी जज..पीसीएस-जे परीक्षा में हासिल की 8वीं रैंक

अल्मोड़ा : प्रिया बनी जज..पीसीएस-जे परीक्षा में हासिल की 8वीं रैंक

अल्मोड़ा। पहले एलएलबी टॉपर रह चुकी प्रिया के पिता और दादा भी वकील रहे हैं। पिता और दादा के निधन के बाद मां ने ही प्रिया को कुछ बड़ा करने की हिम्मत दी। आज प्रिया ने जज बनकर उनके संघर्ष को सार्थक कर दिया।
प्रिया शाह ने उत्तराखंड पीसीएस-जे 2019 की परीक्षा पास कर जिले का मान बढ़ाया है। पहाड़ की बेटी प्रिया अब जज के तौर पर सेवाएं देगी। मेहनती प्रिया ने न सिर्फ उत्तराखंड पीसीएस-जे 2019 की परीक्षा पास की, बल्कि वो आठवीं रैंक हासिल करने में भी सफल रहीं। उनके जज बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। जज बनकर प्रिया ने अपने स्वर्गीय पिता का सपना पूरा किया है।
प्रिया का परिवार अल्मोड़ा के डुबकिया मोहल्ला में रहता है। उनके पिता स्व. अनुज कुमार भी अधिवक्ता थे। प्रिया की मां किरन शाह गृहिणी हैं। वकालत के पेशे को सेवा के तौर पर अपनाने की सीख प्रिया को परिवार से मिली। उनके दादा स्व. दिनेश चंद्र शाह वरिष्ठ अधिवक्ता थे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply