Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बागेश्वर : गदेरे में नहाते समय दो भाइयों समेत चार बच्चे डूबे, चारों शव बरामद

बागेश्वर : गदेरे में नहाते समय दो भाइयों समेत चार बच्चे डूबे, चारों शव बरामद

बागेश्वर। कपकोट के गोगिना गांव में पर्थीरौला गदेरे में नहाते समय चार किशोर डूब गए। जिला प्रशासन ने बीते दिन तीन शव निकाल लिए थे, लेकिन एक शव की खोजबीन जारी थी। वहीं आज सुबह चौथा शव भी बरामद कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कपकोट थाने से 50 किलोमीटर आगे गोगिना के पास पर्थी गधेरे में चार बच्चे नहाने गए थे कि अचानक पानी तेजी से उनकी तरफ आया। पानी तेज होने पर सभी डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पंहुची। वही चारों बच्चों के शव को पुलिस और तहसील प्रशासन की मदद से निकाल लिया गया है। एक साथ चार बच्चों की डूबने से मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।
जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि अभिषेक सिंह (17) पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला, अजय सिंह (16) पुत्र नारायण सिंह रौतेला, सुरेश सिंह (13) उर्फ पंकज पुत्र दुर्गा सिंह के शव बीते दिन निकाल लिए थे। जबकि विक्रम सिंह(14) पुत्र नारायण सिंह का शव आज सुबह निकाल लिया गया है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply