Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सल्ट विधायक जीना का निधन

सल्ट विधायक जीना का निधन

देहरादून। सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली में निधन हो गया है। पिछले कुछ समय से कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उनका दिल्ली के एम अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी का निधन का भी हो गया था।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी उनसे मिलने दिल्ली पहुंचे थे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने शोक जताया है। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वे एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply