Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / प्रियंका और निक के घर आई नन्ही परी…

प्रियंका और निक के घर आई नन्ही परी…

प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। प्रियंका और निक सरोगेसी की मदद से माता पिता बने हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यूएस के एक मैगजीन ने इस खबर की पुष्टि की है। प्रियंका ने बच्चे के जन्म की बात को अपने फैंस संग इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा था, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग तक प्रियंका और निक को माता पिता बनने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की शादी की खूब चर्चा भी हुई थी। प्रियंका और निक की उम्र में 10 साल का फासला है।

हाल ही में प्रियंका ने निक जोनस का सरनेम हटाने पर भी अपना पक्ष रखा था। TOI के मुताबिक जब प्रियंका से उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल से जोनस सरनेम हटाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ‘मैं बस चाहती थी कि मेरा यूजरनेम मेरे ट्विटर से मैच हो। मैं ये देखकर काफी हैरान हूं कि लोगों के लिए ये इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया। ये सोशल मीडिया है यार जिसमें चिल रहें हो आप सभी।’

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply