Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून: BSC के छात्र ने खुद को गोली मारी, हालत नाजुक

देहरादून: BSC के छात्र ने खुद को गोली मारी, हालत नाजुक

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक छात्र ने खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी छात्र के दोस्तों ने ही पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुई है। यहां बुधवार रात को एक छात्र ने किराए के कमरे में खुद को गोली मार ली। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग युवक के कमरे की ओर दौड़े। इस घटना में खून से लथपथ युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस संबंधित मामले की जांच में जुट गई है। इसी के साथ ही मौके से एक अवैध पिस्टल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय छात्र शशि शेखर यादव निवासी झारखंड ने खुद को गोली मारी है। वह देहरादून के एक इंस्टीट्यूट में बीएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय वर्ष का छात्र है। शशि देहरादून में स्थित प्रेम नगर के कोटला संतोर में एक किराए के मकान में रहता था। वहीं, दो अन्य साथी भी उसके साथ रहते थे। इसी बीच बुधवार एक साथी अपने घर गया हुआ था। जबकि दूसरा किसी काम से बाहर था। तभी शशि ने यह खौफनाक कदम उठाया है। साथियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह कुछ समय से डिप्रेशन में था।

थाना प्रेमनगर प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल बरामद की है। साथ ही छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इसके अलावा पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …