देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में आईएएस-पीसीएस के ट्रांसफर कर दिए। गुरुवार को देर रात अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने इसके आदेश कर दिए हैं। राज्य सरकार ने राज्य में कुल 36 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें 22 आईएएस अधिकारी, 5 पीसीएस अधिकारी और सचिवालय सेवा समेत वित्त सेवा के अधिकारी शामिल हैं। इस सूची के जरिए आईएएस उदयराज सिंह को जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की अहम जिम्मेदारी भी दी गई है।
जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं उसमें एसीएस मनीषा पंवार से उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वापस ली गई है। प्रमुख सचिव एल फैनई को अब यह जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि उनसे समाज कल्याण विभाग जैसा अहम विभाग वापस ले लिया गया है।



