पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे से लगा भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतडी में गुरुवार देर रात्रि बैतड़ी में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 13 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 34 गंभीर घायल हो गए। घायलों में कई गंभीरों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि रात्रि के समय नेपाल एपीएफ, प्रहरी एवं स्थानीय जनता द्वारा यात्रियों का रेस्क्यू किया गया। दुर्घटना में मरने वालों में बजांग बित्थड चीर गांव पालिका 7 निवासी 40 वर्षीय केशव राज जोशी, 13 वर्षीय अशोक राज जोशी, 35 वर्षीय बसंत राज जोशी, 41 वर्षीय बिष्णु दत्त जोशी, 42 वर्षीय नरेश राज जोशी, 17 वर्षीय बिशन दत्त जोशी, 28 वर्षीय दीपक जोशी, 46 वर्षीय किशन जोशी (सभी एक गांव के), बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी 60 वर्षीय मोहन देव भट्ट, 27 वर्षीय केशव भट्ट, बजांग जय पृथ्वी नगर पालिका 7 निवासी 40 वर्षीय बसंत राज रतला,बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका 7 निवासी 40 वर्षीय पुष्पा अवस्थी व बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका 7 निवासी सुशील जोशी शामिल हैं।
प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक ने बताया कि बस दुर्घटना में 6 बारातियों की घटनास्थल में ही मौत हो गई थी. 5 बारातियों की डडेलधुरा अस्पताल में, 2 बारातियों की कोटिला अस्पताल में मौत हो गई, साथ ही घायलों में कुछ और बारातियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में बस चालक सामान्य घायल बताया जा रहा है। घायल बस चालक कंचनपुर के भीमदत्त नगरपालिका 7 निवासी विरेंद्र बुढा को प्रहरी ने अपने नियंत्रण में ले लिया है।
प्रथम दृष्टया में बस दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरलोडिंग और बस ओवरलोडिंग के कारण चढ़ाई में नहीं चढ़ पाना बताया जा रहा है। घायल बारातियों का डडेलधुरा अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है, जबकि गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनगढ़ी भेजा गया है।
Hindi News India