Thursday , September 11 2025
Breaking News
Home / राज्य (page 492)

राज्य

उत्तराखंड : आय से अधिक संपत्ति मामले में रामविलास यादव गिरफ्तार!

देहरादून। आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोपी आईएएस रामविलास यादव को राज्य सतर्कता विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले ही बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने आईएएस को सस्पेंड कर दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके …

Read More »

उत्तराखंड राज्य विज्ञान और तकनीकी कांग्रेस का शुभारंभ

देहरादून। आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा में आयोजित उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं तकनीकी कांग्रेस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं तकनीक कांग्रेस  एवं उत्तराखंड के बहुमूल्य उत्पादों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।इस मौके पर धामी ने कहा कि …

Read More »

हरिद्वार : सोने की चेन के लालच में युवती ने गंवाये 1.60 लाख!

हरिद्वार। खुद को अमेरिका निवासी बताने वाले एक शातिर ने पहले तो युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर उसे सोने की महंगी चेन भेजने का लालच दिया। इसके बाद कस्टम अधिकारी बनकर लालच के जाल में फंसी युवती से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 60 हजार अपने …

Read More »

देहरादून में सहस्त्रधारा रोड के चौड़ीकरण को हरी झंडी, हाईकोर्ट ने दिया 972 पेड़ ट्रांसप्लांट करने का आदेश

नैनीताल। हाईकोर्ट में देहरादून सहस्त्रधारा रोड के चौड़ीकरण के लिए 2057 पेड़ों के प्रस्तावित कटान के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद पूर्व के आदेश पर संशोधन करते हुए रोड चौड़ीकरण …

Read More »

हरिद्वार : पागल कुत्ते ने 30 मिनट में 25 लोगों को काटा

हरिद्वार। आज बुधवार सुबह एक पागल कुत्ते ने सिर्फ 30 मिनट में सड़क पर चल रहे 25 लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिससे बिरला घाट से लेकर हर की पैड़ी क्षेत्र तक अफरा-तफरी मच गई। इससे गुस्साए लोगों ने डंडे से पीट पीटकर कुत्ते को मार डाला।मिली जानकारी के …

Read More »

उत्तरकाशी : मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दबीं, एक की मौत

उत्तरकाशी। जिले की मोरी तहसील के फिताडी गांव में मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह फिताड़ी गांव की सूरी पत्नी विद्वान …

Read More »

उत्तराखंड की बड़ी खबर : कांग्रेस के सभी विधायक दिल्ली तलब, धामी ने किया इनकार!

देहरादून। आज मंगलवार को उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के सभी विधायकों को दिल्ली तलब करने का फरमान जारी किया है।इस बीच खबर आ रही है कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य दिल्ली पहुंच भी गए हैं और प्रदेश …

Read More »

आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे आईएएस यादव!

हाईकोर्ट ने राम विलास यादव को विजिलेंस के सम्मुख पेश होने के दिए आदेश नैनीताल। आज मंगलवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी अपर सचिव समाज कल्याण विभाग राम विलास यादव की गिरफ्तारी पर रोक के मामले पर सुनवाई की। मामले को सुनने के …

Read More »

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में धामी ने बताई योग की महत्ता

देहरादून। आज मंगलवार को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों लोगों के साथ योग किया। इस मौके पर धामी को परमार्थ निकेतन द्वारा गंगा पुरस्कार से …

Read More »

‘महायोगी’ के धाम केदारनाथ में योग की धूम, 500 श्रद्धालुओं ने किया योगाभ्यास!

रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के मौके पर चारधाम में शुमार विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी योगाभ्यास किया गया। इस दौरान साधकों ने केदारनाथ मंदिर परिसर में योग किया। इसमें केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी शिकरत की और योग कर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। उनके …

Read More »