सीबीएसई 12वीं रिजल्ट : ऋषिकेश की बेटी सताक्षी बनीं उत्तराखंड टॉपर
team HNI
July 30, 2021
उत्तराखण्ड, एजुकेशन, चर्चा में, राज्य, राष्ट्रीय
209 Views
ऋषिकेश। आज शुक्रवार को दोपहर दो बजे जारी सीबीएसई की 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। ऋषिकेश की बेटी सताक्षी गुप्ता ने 99.60 फीसदी अंक हासिल कर उत्तराखंड में टॉप किया है।
सताक्षी ने बताया कि उसके प्रेरणास्रोत उसके माता पिता और प्रधानाचार्य हैं। सताक्षी की बड़ी कामयाबी हासिल करने से अभिभावकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं सताक्षी ने अब दिल्ली विवि में एडमिशन लेकर अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने का मन बनाया है। देहरादून रीजन में कक्षा 12वीं में इस बार 71063 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिनमें से उत्तराखंड के 486 स्कूलों और यूपी के 336 स्कूलों के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
CBSE BOARD RESULT INTERMEDIATE SATAKSHI GUPTA uttarakhand 2021-07-30