- 4 मई से कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य थ्योरी परीक्षाएं शुरू करेगा बोर्ड
नई दिल्ली। आज मंगलवार को सीबीएसई ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। एग्जाम का पूरा शेड्यूल खबर में देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर सीबीएसई की डेटशीट शेयर की है।
इस साल 2021 में होने जा रही सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर बोर्ड एग्जाम 2021 डेटशीट जारी की है।
बोर्ड 04 मई 2021 से कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य थ्योरी परीक्षाएं शुरू करेगा। शेड्यूल के अनुसार 10 जून 2021 तक सीबीएसई बोर्ड के सभी पेपरों की परीक्षाएं संपन्न कर ली जाएंगी। किस तारीख में किस विषय की परीक्षा होगी। शिक्षा मंत्री ने लाइव आकर डेटशीट की घोषणा की है।
10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 का टाइम-टेबल 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 का टाइम-टेबल 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 का टाइम-टेबल 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 का टाइम-टेबल