Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / चारधाम यात्रा: रात 10 से सुबह 4 बजे तक यातायात पर रोक, इन्हें मिलेगी छूट, जानें नई SOP

चारधाम यात्रा: रात 10 से सुबह 4 बजे तक यातायात पर रोक, इन्हें मिलेगी छूट, जानें नई SOP

उत्तरकाशी। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित और सफल संचालन के लिए जनपद में रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक यातायात प्रतिबंधित किया है। रात 10 बजे तक केवल होटल बुकिंग वालों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। इसी के साथ गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थायी पुलिस चौकी खोली गई है, जहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि उत्तरकाशी द्वारा दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थाई सीजनल चौकी स्थापित कर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा पूर्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जारी की एसओपी में कुछ बदलाव किये गए हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ये फैसला लिया है।

SOP में किए ये बदलाव…

● रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक प्रतिबंधित रहेगा यातायात

● रात आठ बजे से 10 बजे तक केवल होटल बुकिंग वाले यात्रियों को ही बैरियरों से आगे होटल तक भेजा जायेगा।

● रात 10 बजे के बाद यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

● सुबह चार बजे के बाद यातायात के आवागमन को दोबारा सुचारु रुप से संचालित किया जायेगा।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply