Sunday , June 15 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मुख्यमंत्री ने CRIF को प्रदान की 391 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने CRIF को प्रदान की 391 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में लक्ष्मणझूला में वैकल्पिक सेतु के निर्माण हेतु 68 करोड़ 86 लाख रूपये, ‘‘गदरपुर-दिनेशपुर-मदकोटा-हल्द्वानी मोटर मार्ग’’ का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हेतु 58 करोड़ 6 लाख रूपये, जनपद अल्मोड़ा में ‘‘धारी डोबा गिरेछीना मोटर मार्ग’’ का सुदृढ़ीकरण हेतु 15 करोड़ 45 लाख रूपये, सुवाखोली-अलमस-भवान-नगुण मोटर मार्ग का डी.बी.एम./बी.सी. द्वारा पक्कीकरण एवं सड़क सुरक्षा कार्य हेतु 55 करोड़ 35 लाख रूपये।

जनपद पिथौरागढ़ में गुप्तड़ी-पाताल भुवनेश्वर मोटर मार्ग के राईडिंग क्वालिटी का सुधारीकरण कार्य हेतु 12 करोड़ 92 लाख रूपये, जनपद ऊधमसिंह नगर के नगला-किच्छा राज्य मार्ग को दो लेन पेव्ड शोल्डर सहित चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हेतु 53 करोड़ 74 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘‘मरचूला-सराईक्षेत-बैंजरो-सतपुली राज्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु 11 करोड़ 94 लाख रूपये, बड़ावाला-कटापत्थर-जुड्डो मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण हेतु 28 करोड़ 63 लाख रूपये, चम्बा-कोटी कॉलोनी-भागीरथीपुरम मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण हेतु 24 करोड़ 97 लाख रूपये।

जनपद चमोली में मींग गधेरे से गढ़कोट तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण हेतु 12 करोड़ 58 लाख रूपये, रूड़की-लक्सर-बालावाली मोटर मार्ग का चौड़ीकरण हेतु 25 करोड़ 18 लाख रूपये, जनपद चमोली में पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं बी.एम./एस.डी.बी.सी. से डामरीकरण हेतु 23 करोड़ 37 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

ये भी पढ़ें..

CM ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यो की समीक्षा की

हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में पांच और मरीजों में कोविड की पुष्टि, दस पहुंची संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में भी धीरे-धीरे कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना वायरस …

Leave a Reply