बाल विकास निदेशक तीन दिन से गायब
team HNI
September 23, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
131 Views
देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास निदेशक वी षणमुगम तीन दिन से गायब हैं। विभाग की राज्यमंत्री रेखा आर्य ने इस संबंध में एसएसपी को पत्र लिखकर उनके अपहरण या भूमिगत होने की आशंका जताई है। लेकिन, विभागीय सचिव ने उनके आइसोलेशन में होने की बात कही है। मंत्री का कहना है कि विभाग में मानव संसाधन आपूर्ति के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी। जिसमें अनियमितता सामने आ रही है। शिकायत पर मंत्री ने उनका जबाव तलब किया था। इसलिए भी भूमिगत होने की आशंका जताई जा रही है।
2020-09-23