कश्मीर घाटी के गांदरबल में फटा बादल
team HNI
July 12, 2021
चर्चा में, राष्ट्रीय
124 Views
- बारिश ने तोड़ा 32 पुराना रिकार्ड
- कई घरों में घुसा पानी, सड़कें जलमग्न
- राहत एवं बचाव का कार्य जारी, कई घरों की दीवारें टूटी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बारिश ने तबाही मचा दी है। 32 साल बाद यहां सबसे अधिक 150.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 1989 भी इतनी बारिश हुई थी। 24 घंटे से यहां लगातार बारिश हो रही है। बारिश का यही सिलसिला रहा तो 1986 में हुई 172.6 मिमी बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता है। कश्मीर घाटी के गांदरबल में बादल फटने से कई घरों में पानी घुस गया है। कई घरों की दीवारें टूट गई हैं। राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। रामबन के मगरकोट में मलबा गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद है। उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में घाटी जाने वाले वाहनों की कतारें लगी हैं। मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन भारी बारिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। घरों में पानी घुस जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। मौसम विभाग की ओर से बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
2021-07-12