Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी, उत्तरकाशी व रूद्रप्रयाग के सीएम घोषणाओं को शत प्रतिषत जल्द पूर्ण की जाएःमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत

पौड़ी, उत्तरकाशी व रूद्रप्रयाग के सीएम घोषणाओं को शत प्रतिषत जल्द पूर्ण की जाएःमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को सचिवालय देहरादून में पौड़ी, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जनपदों की सीएम घोषणाओं की हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि पौड़ी जनपद में 191 सीएम घोषणाओं में से 116 पूर्ण हो चुकी हैं जबकि 75 पर कार्य प्रगति पर है। उत्तरकाशी जनपद में 123 सीएम घोषणाओं में से 68 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 55 पर कार्य गतिमान है। रूद्रप्रयाग जनपद में 36 घोषणाओं में से 22 पूर्ण हो गयी है, जबकि 14 पर कार्यवाही गतिमान है। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा की गयी घोषणाओं को शत प्रतिशत युद्धस्तर पर पूर्ण की जाए।

समीक्षा बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक यमकेश्वर रितु खण्डूरी, मुकेश कोली, महंत दलीप रावत, केदार सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, राजकुमार ठुकराल जबकि वर्चुअल माध्यम से विधायक रूद्रप्रयाग भारत सिंह चौधरी व मनोज रावत समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply