Thursday , January 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अस्पताल में घायलों का जाना हाल

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अस्पताल में घायलों का जाना हाल

  • 35 लोगों के टनल में फंसे होने की आशंका
  • पुल ढहने से 360 परिवारों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

जोशीमठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार सुबह जोशीमठ में आईटीबीपी अस्पताल में जाकर आपदा ग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए लोगों का हालचाल जाना। आईटीबीपी के अस्पताल में 12 लोगों को भर्ती किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि घायलों के शरीर में काफी जख्म हैं। धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

उधर, पुुल के नदी में समा जाने से करीब 360 परिवार जिला मुख्यालय से कट गए हैं। मुख्यमंत्री ने उन लोगों से भी संपर्क किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि टनल में दो मशीनों से काम लिया जा सकता है, ताकि जल्दी लोगों को रेस्क्यू किया जा सके। टनल के अंदर 30-35 लोगों के फंसे होने की संभावना है, उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम हादसे के एरियल सर्वे के लिए हेलिकॉप्टर से निकले। इसके बाद देहरादून प्रस्थान कर गए। प्रदेश

भाजपा ने चमोली जिले में आई आपदा के बाद 13 फरवरी तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे आपदा प्रभावित इलाकों में जाकर राहत कार्यों में जुटें। भगत स्वयं रैणी गांव के लिए रवाना हो गए। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में जुटने को कहा है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply