Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ में 52 परिवार के लिए 315.29 लाख स्वीकृत

पिथौरागढ़ में 52 परिवार के लिए 315.29 लाख स्वीकृत

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम छलमाछिलासों (धारचूला) के तोक मल्लीघर तल्लीघर एवं छेलदांग के कुल 52 परिवारों को पुनर्वासित किये जाने के लिए 315.29 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने राज्य के प्राकृतिक आपदाओं से संकटग्रस्त विभिन्न ग्रामों को अन्यत्र विस्थापन के लिए पुनर्वास नीति के तहत प्रथम चरण में इन अति संवेदनशील गांवों के पुनर्वास के लिए यह धनराशि स्वीकृत की है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की दृष्टिगत 184.83 लाख तथा जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के संचालन के लिए सभी जिलाधिकारियों को कुल रूपये 147.354 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

लाडपुर रिंग रोड पेजयल योजना के लिए मिले 109.47 लाख
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र रायपुर के लाडपुर रिंग रोड में पेयजल योजना हेतु 109.47 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पूर्व में 424.21 लाख की स्वीकृति दी गई थी। इस योजना के अधीन क्षेत्र में ट्यूबवेल ओवर हेड टेंक राइजिंग मेन वितरण लाइन का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रीष्म ऋतु में इस क्षेत्र में होने वाली पेयजल की दिक्कत दूर होगी।

प्राचार्य निलंबित
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, नैनीताल डाॅ. प्रेम प्रकाश को कर्मचारी आचरण नियमावली का दोषी मानते हुए निलम्बित करने के निर्देश दिये हैं। डाॅ0 प्रेम प्रकाश को जांच समिति द्वारा उनके वाट्सअप चैट को आपत्ति जनक मानते हुए साइबर क्राइम विशेषज्ञ की राय लेने के बाद प्राचार्य जेसे मर्यादित पद पर कार्यरत रहते उनके आचरण को सही नही माना था। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा की संस्तुति पर मुख्यमंत्री ने डाॅ. प्रेम प्रकाश को निलम्बित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

नई शिक्षा नीति के लिए टास्क फोर्स के गठन की मंजूरी
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को राज्य में लागू किये जाने हेतु टास्क फोर्स के गठन की मंजूरी दी है। उन्होंने इस सम्बन्ध में समिति गठन के साथ ही समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य सचिव एवं अन्य सदस्यों के चयन प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply