Wednesday , February 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दशहरा पर्व की सीएम ने दी शुभकामनाएं

दशहरा पर्व की सीएम ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन चरित्र अनुकरणीय है। उनके जीवन की विशिष्टता समाज का मार्ग प्रशस्त करती रही है। उन्होंने धर्म एवं सत्यता के मार्ग पर चलकर रावण पर विजय प्राप्त की थी। दशहरा उल्लास एवं विजय का भी पर्व है। त्रिवेन्द्र ने कहा कि विजयादशमी भी शक्ति साधना एवं समन्वय का पर्व है। शक्ति की उपासना का यह पर्व हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ इन त्योहारों को मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कोविड-19 के दृष्टिगत इस अवसर पर सामाजिक दूरी, मास्क पहनने के साथ ही अन्य सावधानियों का अनुपालन करने की भी अपील की है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply