Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कुंभनगरी में इस माह तक हो जाएंगे 95 फीसदी कार्य

कुंभनगरी में इस माह तक हो जाएंगे 95 फीसदी कार्य

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महाकुंभ कार्यों के लिए 31 जनवरी की डेडलाइन तय की है। लोक निर्माण विभाग के अधिकांश अस्थायी और स्थायी कार्य पूरे होने वाले हैं। दो कार्य बचे हैं उनको भी विभाग ने 31 जनवरी तक पूरा करने का दावा किया है। इस महीने तक 95 फीसदी काम पूरे हो जाएंगे। कुंभ योजना के तहत स्थायी पुलों और एक कॉजवे के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। इनमें से बस्तीराम पाठशाला, दक्ष द्वीप, विश्व कल्याण आश्रम, मातृसदन, भेल मध्य मार्ग, धनौरी पुल और खड़खड़ी कॉजवे का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब इन पुलों पर पेंटिंग आदि के कार्य चल रहे हैं। सिडकुल फोर लेन रोड का नवीनीकरण कार्य विभाग पूरा कर चुका है। अस्थायी कार्यों के तहत गौरीशंकर, नीलधारा, चंडीपुल, बड़ा अखाड़ा, आनंद वन समाधि का निर्माण होना था। ये सभी अस्थायी पुल तैयार कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी तक ही सड़क का निर्माण हो पाएगा। डीके सिंह ने बताया कि ऋषिकेश में आस्था पथ तैयार होने में 15 फरवरी तक समय लग जाएगा। उन्होंने यह भी बताया हरकी पैड़ी, अपर गंगा कैनाल के में चेन, रेलिंग और घाटों की टाइल लगाने की योजना का शासनादेश अभी तक जारी नहीं हुआ है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply