Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चिकित्सा कर्मियों को मिलेगा सेवा का इनाम

चिकित्सा कर्मियों को मिलेगा सेवा का इनाम

देहरादून। कोविड-19 में तैनात डॉक्टरों एवं कोविड वार्ड में तैनात कार्मिकों को 11-11 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जायेगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कोरोना वारियर्स को प्रमाण पत्र दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ जंग में हम निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना वैक्सीनैशन का कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में हमारे चिकित्सकों और हेल्थवर्करो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एक ओर जहां लोगों में कोविड-19 का खौफ था, वहीं कोविड वार्डों में ड्यूटी देने वाले चिकित्सकों और अन्य कार्मिकों ने जान की परवाह न करते हुए मानवता की सेवा की।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply