Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मुख्यमंत्री आज डोईवाला में

मुख्यमंत्री आज डोईवाला में

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज अपराह्न 3 बजे विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर डोईवाला स्थित गुरूद्वारा लंगर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि शांति और आपसी सद्भाव ही देश के विकास का मूल मंत्र है। अल्पसंख्यक समुदाय की तरक्की की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ समाज पर भी है। अल्पसंख्यकों के हितो के लिए हमारे संविधान में पूरी व्यवस्था रखी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार द्वारा हुनर को स्वरोजगार से जोडने के लिये युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मदरसों के आधुनिकीकरण की ओर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गुरूद्वारों और ईसाई संस्थानों को भी सरकार पूरा सहयोग दे रही है। अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना को पारदर्शी बनाया जा रहा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply