Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बाहरी राज्यों के छात्रों को लानी होगी कोरोना जांच रिपोर्ट

बाहरी राज्यों के छात्रों को लानी होगी कोरोना जांच रिपोर्ट

देहरादून। मंगलवार से प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थान खुलने जा रहे हैं। संस्थानों में अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों के लिए कोरोना जांच की रिपोर्ट साथ में लानी अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही अभिभावकों का सहमति पत्र भी जरूरी है।
कोरोना के प्रभाव के बीच सख्त नियमों के साथ छात्रों को कॉलेज व विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। दूसरे राज्यों के छात्रों के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट अनिवार्य होगी। हालांकि प्रदेश के छात्रों को इससे राहत दी गई है। लेकिन कोरोना से बचने के लिए छात्रों को सावधान रहने की जरूरत है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply