Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / देश में विकराल रूप ले रहा कोराना संक्रमण, सामने आए 2.64 लाख से ज्यादा मामले

देश में विकराल रूप ले रहा कोराना संक्रमण, सामने आए 2.64 लाख से ज्यादा मामले

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना संक्रमण बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 2,64,202 कोरोना मरीज सामने आए हैं। गुरुवार को सामने आए मरीजों से यह संख्या 6.7 प्रतिशत ज्यादा है। गुरुवार को 2.47 लाख मामले सामने आए थे। इसके बाद सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 12,72,073 पहुंच गई है। शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 315 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई। वहीं 1,09,345 ठीक होकर अपने घर लौट गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब संक्रमण दर 14 प्रतिशत के पार पहुंच चुकी हैं। देश में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक इसके 5,753 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है। वहीं दिल्ली में भी नया वैरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply