Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / कोरोना: देश में मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आकड़ा

कोरोना: देश में मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आकड़ा

  • 24 घंटे में 6148 लोगों ने गंवाई जान
  • नये कोरोना संक्रमित पाए गए एक लाख से कम

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से अब तक का सबसे बड़ा मौत का आकड़ा सामने आया है। 24 घंटे के भीतर पूरे देश में 6148 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। देश में कोरोना वायरस से होने वाली दैनिक मौतों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार को और तेज करने के लिए केंद्र सरकार ने अब इस अभियान को पूरी तरह से अपने हाथ में ले लिया है। कोरोना के दैनिक मामले लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम आए हैं। आज 94052 नये कोरोना के पाॅजिटिव मरीज आए। 151367 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। देश में कुल 2,91,83,121 कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। इनमें से 2,76,55,493 स्वस्थ हो गए हैं। अब तक 3,59,676 लोग जान गंवा चुके हैं। 11,67,952 एक्टिव केसेज रह गए हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply