Thursday , July 3 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / मोदी सरकार ने दी चेतावनी : जरूर आएगी कोरोना की थर्ड वेव पर…!

मोदी सरकार ने दी चेतावनी : जरूर आएगी कोरोना की थर्ड वेव पर…!

  • कहा- कब आएगी और कितनी खतरनाक होगी, अभी नहीं बता सकते

नई दिल्ली। फिलहाल देश में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच आज बुधवार को मोदी सरकार ने इसकी तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दी है।
मोदी सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर विजय राघवन बुधवार को कोरोना की स्थिति पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर भी जरूर आएगी। वायरस का संक्रमण अपने सबसे ऊंचे लेवल पर है। अभी यह तय नहीं है कि तीसरी लहर कब आएगी और कितनी खतरनाक होगी, लेकिन हमें नई लहर के लिए तैयार रहना होगा।
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के केस हर दिन 2.4% के रेट से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 3,82,315 मामले दर्ज किए गए हैं। 12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा, 7 राज्यों में 50 हजार से एक लाख और 17 राज्यों में 50 हजार से कम एक्टिव केस हैं। 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 10 राज्यों में यह 5 से 15% और तीन में 5% से कम है।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में ज्यादा मौतों की सूचना मिल रही है। बेंगलुरु में पिछले एक सप्ताह में लगभग 1.49 लाख मामले सामने आए। चेन्नई में यह संख्या 38 हजार रहे। कुछ जिलों ने नए केस तेजी से बढ़े हैं। इनमें कोझीकोड, एर्नाकुलम, गुड़गांव शामिल हैं। 9 राज्यों में 18+ का वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। 18-44 उम्र की उम्र वाले 6.71 लाख लोगों को टीके लगाए गए हैं। केंद्र सरकार अब तक 16 करोड़ से ज्यादा डोज मुफ्त दे चुकी है।
तीन दिन लगातार मामलों में गिरावट दर्ज करने के बाद मंगलवार को फिर से नए संक्रमितों के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी गई। देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 82 हजार 847 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका के नए कोरोना मरीजों से 9 गुना ज्यादा है। वहां बीते दिन 42,354 संक्रमितों की पहचान हुई।
उधर कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,783 लोगों की जान गई। यह एक दिन में होने वाली मौत के मामले में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। राहत की बात यह रही कि बीते दिन 3.37 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी। यह भी एक रिकॉर्ड है।

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के आंकड़े

  • कुल नए केस आए: 3.82 लाख
  • कुल मौतें: 3,783
  • कुल ठीक हुए: 3.37 लाख
  • कुल संक्रमित हो चुके: 2.06 करोड़
  • ठीक हुए: 1.69 करोड़
  • कुल मौतें: 2.26 लाख
  • अभी उपचाररत मरीज: 34.84 लाख

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply