Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय बरपाने लगा कहर, दो की मौत, 23 घायल, 8 राज्यों में अलर्ट जारी…

चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय बरपाने लगा कहर, दो की मौत, 23 घायल, 8 राज्यों में अलर्ट जारी…

गुजरात। अरब सागर में 10 दिनों तक छाए रहने के बाद चक्रवात ‘बिपरजॉय’ ने गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह से टकरा गया। चक्रवात के कारण कच्छ और सौराष्ट्र तटों के आसपास तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई।

गुजरात के कई इलाकों में बिपरजॉय तूफान का खासा असर देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। तूफान के कारण कई पेड़ और खंभे गिर गए हैं। कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई है। गुरुवार शाम बिपरजॉय का लैंडफॉल हुआ था। इसके प्रभाव को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की कई टीमें तैनात की गई हैं।

चक्रवाती तूफान से आज भारी नुकसान होने की आशंका है और कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम कार्यालय ने गुजरात, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, दमन दीव, लक्षद्वीप, दादर और नागार्जुन हवेली के लिए अलर्ट जारी किया है।

गुजरात सरकार ने बताया कितना नुकसान हुआ…

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के गुजरने के बाद गुजरात सरकार ने हालात के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि तूफान की वजह से तीन हाइवे बंद करने पडे़ हैं। चक्रवात की वजह से 4600 गांव प्रभावित हुए हैं। अब तक 581 पेड़ गिरने की सूचना मिली है। 5120 बिजली के खंभे उखड़ गए हैं।

23 लोग घायल हुए, 24 पशुओं की मौत…

NDRF की ओर से बताया गया कि गुजरात में ‘बिपरजॉय’ की वजह से 23 लोग घायल हुए और 24 पशुओं की मौत हो गई। चक्रवात के आने से पहले दो लोगों की जान चली गई थी।

जामनगर में 6 लोग घायल…

जामनगर में तीन कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसमें छह लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा जिले में 1230 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 164 पेड़ उखड़ गए हैं।

पीएम मोदी ने की सीएम से बातचीत…

बिपरजॉय को देखते हुए पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से फोन पर बात की है। सीएम ने बताया कि पीएम ने गुजरात की वर्तमान स्थिति के बारे में सभी जानकारी ली।

मवेशी बचाने की कोशिश में पिता-पुत्र ने गंवाई जान…

गुजरात के कई हिस्सों में चक्रवात बिपारजॉय के कारण भारी बारिश हुई, गुरुवार को भावनगर जिले में बाढ़ के खड्ड में फंसी अपनी बकरियों को बचाने की कोशिश के दौरान पिता और पुत्र की मौत हो गई।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते अबतक 99 ट्रेनें हुईं रद्द…

पश्चिम रेलवे के मुख्य पीआर अधिकारी सुमित ठाकुर के मुताबिक, 23 और ट्रेनों को रद्द किया गया है। जिसको मिलकर अबतक 99 ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं।

140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार…

मौसम निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि वर्तमान में हवा की गति 115 से 125 प्रति किमी घंटे के बीच है और यह 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि, आधी रात तक हवा की गति कम हो सकती है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply