Tuesday , March 10 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग में हादसा, मजदूरों पर गिरा मलबा, एक की मौत

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग में हादसा, मजदूरों पर गिरा मलबा, एक की मौत

चमोली ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत घोलतीर सुरंग में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कमजोर चट्टान से मलबा गिरने के कारण दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुतबाकि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की घोलतीर सुरंग में काम चल रहा था। हर रोज की तरह बुधवार को भी कार्यदायी कंपनी मेघा इंजीनियरिंग के मजदूर घोलतीर सुरंग में कई जगहों पर काम कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे एक स्थान पर सुरंग में चट्टान का मलबा दो मजदूरों के ऊपर गिर गया।

जिसमें श्याम लाल मरांडी (40) पुत्र बुद्धिराम निवासी धनबाग झारखंड और दीपचंद (23) पुत्र गोपाल निवासी शहडोल मध्यप्रदेश दब गए, साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने दोनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन श्याम लाल की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल मजदूर दीपचंद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं रेलवे प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष गजेंद्र नयाल ने कार्यदायी कंपनी से मृत व घायल को उचित मुआवजा देने के साथ ही मजदूरों की सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …