विकासनगर। देहरादून जिले से विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में डाकपत्थर शक्ति नहर में युवक की डूबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौक पर पहुंची। युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि 19 साल का युवक डाकपत्थर शक्ति नहर में डूब गया है। तत्काल मामले की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी गई। एसडीआरएफ की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और नहर में युवक की तलाश की।
एसडीआरएफ टीम सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर लक्ष्मण सिंह को नगर की गहराई में भेजा गया। डीप डाइवर द्वारा 25 से 30 फीट गहराई में जाकर उक्त किशोर के शव खोज निकाला गया। मृतक का नाम वेदांक जोशी पुत्र राजेंद्र जोशी है। जो चकराता का रहने वाला था।
Check Also
उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …
Hindi News India