Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून: रेप के बाद किशोरी की हत्या, BJP ने OBC मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य को पार्टी से किया निष्कासित

देहरादून: रेप के बाद किशोरी की हत्या, BJP ने OBC मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य को पार्टी से किया निष्कासित

देहरादून। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के चलते भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज सैनी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

बता दें किशोरी के परिजनों ने भाजपा नेता और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्यराज सैनी पर अपनी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला ने तहरीर में बताया कि आदित्य राज के घर काम करने वाला युवक अमित 23 जून को उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। देर रात जब वो घर नहीं लौटी तो उन्होंने अमित से फोन पर बात की। अमित ने बताया की किशोरी उनके साथ है और अभी वो उसे फोन न करे।

24 जून की सुबह महिला इसकी जानकारी देने के लिए पिछड़ा आयोग के सदस्य व ग्राम प्रधान पति आदित्य राज सैनी के घर पहुंची और इसकी जानकारी दी। महिला ने जब पुलिस को तहरीर देने की बात की तो आदित्य राज ने मामला निपटाने के लिए कहा। उसके कुछ ही देर बार किशोरी का शव बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पड़ा मिला। महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया की अमित ने छह महीने पहले किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया था। आरोप है की अमित शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। महिला ने अमित सैनी और आदित्य राज सैनी पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply