Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दून में हैवान पति ने पत्नी पर चाकू घोंपकर किया घायल

दून में हैवान पति ने पत्नी पर चाकू घोंपकर किया घायल

  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

देहरादून। दून के बसंत विहार में आपसी कहासुनी में पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। बताया जा रहा है कि हैवान पति ने तीन साल की बेटी पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बसंत विहार इंजीनियरिंग एनक्लेव में अनिल सुंदरियाल अपनी पत्नी कौमुदी सुंदरियाल के साथ रहते हैं। गुरुवार को अनिल और कौमुदी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। वसंत विहार थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह चैहान ने बताया कि पीड़ित कौमुदी सुंदरियाल के वकील ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply