Wednesday , February 18 2026
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून: गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड पर बड़ा अपडेट, दो शूटरों की हुई पहचान

देहरादून: गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड पर बड़ा अपडेट, दो शूटरों की हुई पहचान

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े एक कारोबारी विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना एसएसपी आवास से महज 500 मीटर की दूरी पर बने सिल्वर सिटी मॉल में हुई। विक्रम शर्मा जिम से बाहर आ रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने आकर उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विक्रम शर्मा प्रॉपर्टी डीलर थे। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

विक्रम शर्मा की हत्या करने वाले शूटरों की तलाश में उत्तराखंड से पुलिस टीम जमशेदपुर पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार शूटर जमशेदपुर के रहने वाले हैं जिनकी पहचान आकाश व आशुतोष बताया जा रहा है। पुलिस तीसरे हमलावर की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो विक्रम शर्मा के नजदीकी ने ही काराबोर व लेनदेन को लेकर उसकी हत्या करवाई है। शूटर प्लेन से उत्तराखंड पहुंचे और हरिद्वार से भाड़े पर बाइक व स्कूटी लेकर देहरादून पहुंचे। शूटरों के पास विक्रम शर्मा के बारे में पूरी जानकारी थी कि वह कहां-कहां जाता है। शूटरों ने हत्या के लिए सिल्वर सिटी जगह ही चुनी क्योंकि उस समय विक्रम शर्मा जिम आता जाता है। घटना के समय विक्रम शर्मा के पास पिस्टल थी लेकिन शूटरों ने उसे वेपन निकालने का समय तक नहीं दिया और धड़ाधड़ गोलियां चला दी। पहली गोली उसके सिर पर मारी जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …