Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / अपराध / धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, GST कर विभाग का सहायक आयुक्त रिश्वत लेते गिरफ्तार

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, GST कर विभाग का सहायक आयुक्त रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में धामी सरकार की भ्रष्टाचारियों पर सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। धामी सरकार में अब तक पकडे गए रिश्वत खोरों में सबसे मोटी घूस की रकम लेते हुए जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर दुबे को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे को 75000 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार राजपुर रोड पर छह महीने खुले एक रेस्ट्रो मालिक से शशिकांत दुबे ने रिश्वत मांगी थी। रेस्ट्रो मालिक को आज 75 हज़ार रुपए लेकर बुलाया था। तभी विजिलेंस की टीम ने दुबे को रंगेहाथ गिरफ़्तार कर लिया। लक्ष्मी रोड स्थित ऑफिस से दुबे की गिरफ़्तारी हुई। जबकि कैनाल रोड स्थित घर पर भी विजिलेंस ने छापा मारा। इससे पहले भी राज्य कर समेत लघु सिंचाई विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

उधर भ्रष्टाचार की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने टोल फ्री नंबर 1064 भी जारी किया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम एवं नंबर गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply