Wednesday , January 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून: दीवार तोड़कर घर में घुसा वाहन, डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत

देहरादून: दीवार तोड़कर घर में घुसा वाहन, डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत

देहरादून। राजधानी देहरादून में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर दीवार तोड़कर घर में घुसा है। हादसे में इंजीनियर की बेटी की मौत हुई है। जबकि एक किशोर घायल हुआ है। इस घटना के बाद चालक मौके पर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सेलाकुई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में हुई है। जहां देर शाम बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार वाहन दीवार तोड़कर घर में घुस गया। वाहन की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और एक किशोर भी घायल हुआ है। आनन-फानन में घायल बच्ची को धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान इंजीनियर की बेटी डेढ़ वर्षीय ताशी गुप्ता की मौत हो गई। जबकि वेदांश (16) को हल्की चोटें आई है। वाहन लक्खनवाला निवासी भाजपा नेता का भतीजा चला रहा था।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। बताया गया कि बच्ची के पिता इंजीनियर है। मासूम परिजनों की इकलौती संतान थी। बेटी की अचानक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About team HNI

Check Also

धामी सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मियों के मानदेय में की बढ़ोतरी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने कृषि सहायकों को बड़ी राहत दी है। न्याय पंचायतों में तैनात …