Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : रैली में हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे मोदी

देहरादून : रैली में हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे मोदी

देहरादून। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 4 दिसंबर को परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने डीएम एवं संबंधित अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिये। इस अवसर पर मोदी हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री संसदीय कार्य प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, डीएम आर. राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, भाजपा नेता कुलदीप कुमार, बलजीत सोनी आदि उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply