Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / त्रिवेंद्र के साथ गोरखा समाज ने मनाया दशहरा

त्रिवेंद्र के साथ गोरखा समाज ने मनाया दशहरा

देहरादून। आज शुक्रवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर गोरखा समाज के सदस्यों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को जौ, दही एवं चावल का टीका लगाकर उनके साथ दशहरा पर्व मनाया।

गौरतलब है कि गोरखा समाज द्वारा पांच दिन तक दशहरा पर्व मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने गोरखा समाज के लोगों को दशहरे के पर्व एवं शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि त्योहार सभी के जीवन में उमंग और खुशियां लेकर आये। त्योहार हमारे जीवन में सौहार्द एवं भाईचारे के प्रतीक होते हैं।

इस अवसर पर गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष टीडी भूटिया, गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, गोरखा सुधार सभा के अध्यक्ष पदम थापा, टेकू थापा, मीनू क्षेत्री, ज्योति कोटिया, प्रभा शाह आदि उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply