Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा सेब से भरा वाहन, चालक की मौत

देहरादून: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा सेब से भरा वाहन, चालक की मौत

देहरादून। विकासनगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, मींस-हरिपुर मार्ग पर टिकरधार के पास हिमाचल से सेब लेकर आ रहा एक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक पवन हिमाचल प्रदेश के ग्राम डिडो जनपद सिरमौर का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, हादसे में वाहन सवार एक अन्य व्यक्ति ख्यालीराम निवासी निरुवा-हिमाचल भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। तहसीलदार केशव दत्त जोशी ने कहा हादसे में मृतक चालक की पहचान होने से स्वजन को घटना की सूचना कर दी गई है। पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply